NSP Scholarship 2025: 75000 रुपए की स्कॉलरशिप के आवेदन फॉर्म भरना शुरू
केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2024 तथा 25 के शैक्षिक सत्र के लिए एनएसपी पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के अंतर्गत देश के सभी राज्यों के ऐसे विद्यार्थी जो सरकारी स्कूलों या कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं उनकी सहायता के लिए इस पोर्टल के तहत छात्रवृत्ति का वितरण किया जाने वाला है।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत वर्ष 2024 के तहत देश के लगभग सभी राज्यों के लाखों विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों के आवेदन उनकी पात्रता के आधार पर स्वीकृत हुए हैं उनके लिए इस पोर्टल के द्वारा जल्द से जल्द अब छात्रवृत्ति वितरित किए जाने का कार्य शुरू होने वाला है
जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति वित्तीय राशि प्राप्त करने की उम्मीद से आवेदन किए हैं उनके लिए अब अधिक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर एनएसपी स्कॉलरशिप के संबंध पर कई प्रकार की चर्चाओं का जिक्र किया जा रहा है जिसकी जानकारी हम आज इस आर्टिकल में देने वाले हैं।
NSP Scholarship 2025
बताते चले कि एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत देश के आर्थिक वर्ग से कमजोर या गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्तियों को जोड़ा गया है जिसके तहत वे अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं तथा आगे की पढ़ाई के लिए अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार के द्वारा एनएसपी पोर्टल के तहत अधिकतम छात्रवृत्ति राशि 75000 तक की तय की गई है। हालांकि यह राशि सभी अभ्यर्थियों की कक्षाओं तथा उनकी श्रेणियां पर निर्भर करती है जो अलग-अलग तौर से भी हो सकती है। बता दे कि यह छात्रवृत्ति राशि अभ्यर्थियों के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी महीने तक दी जा सकती है।
एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड
1.एनएसपी स्कॉलरशिप केवल भारतीय मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए चालू किया गया है।
2.इस पोर्टल पर देश के राज्यों के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है वे आवेदन कर सकते हैं।
3.कमजोर वर्ग के साथ आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी और विकलांग या अन्य कमजोरी वाले अभ्यर्थी लाभ ले सकते हैं।
4.एनएसपी पोर्टल पर कक्षा 9वी से लेकर कॉलेज में पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य है।
एनएसपी स्कॉलरशिप आवेदन की स्थिति
जिन विद्यार्थियों ने एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन किए हैं उनके लिए अपनी अधिक संतुष्टि हेतु ऑनलाइन किए गए आवेदन की स्थिति एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए। बता दे कि अगर आपका आवेदन पूर्ण रूप से वेरीफाई हुआ है तो ही सरकार के द्वारा आपके लिए छात्रवृत्ति की राशि स्वीकृत की जाएगी।
Comments
Post a Comment